फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर भड़के व्यापारी, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के सर्राफा बाजार में हड़ताल के दौरान बंद पड़ी दुकानें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को जिले में सर्राफा कारोबार ठप रहा। इसके विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के विरोध में सर्राफा व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को पूरे जिले में सर्राफा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रकट किया। अमरोहा में सर्राफा बाजार, जट बाजार आदि में सर्राफा प्रतिष्ठान बंद रहे। सर्राफा कमेटी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर उत्पादक शुल्क वापस लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र सर्राफ सुदेश सर्राफ, नवीन सर्राफ, वीरेंद्र सर्राफ, संजीव कुमार सर्राफ, संजय सर्राफ, प्रियदेव सर्राफ, महेश सर्राफ, उमेश सर्राफ, रजत, सुरेश, सुुबोध, आदर्श सर्राफ, नीरज सर्राफ, मुकेश, इंद्रेश, रवि, शशांक, हरिमोहन, सुधीर, राजन, शारदुल सर्राफ, संदीप सर्राफ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन



व्यापार मंडल भी समर्थन में उतरा, सौंपा ज्ञापन
अमरोहा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापार मंडल और जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारी कटरा गुलाम अली पर एकत्र हुए। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का विरोध किया गया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष चेतन गुप्ता व नगर अध्यक्ष इब्राहीम मंसूरी ने कहा कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी कर सर्राफा कारोबार पर मुश्किलें खड़ी कर रही है।

उन्होंने व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सर्राफा कारोबार से एक्साइज ड्यूटी में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुबोध रस्तोगी, शंकर प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ जैन, जिला युवा अध्यक्ष अनवर सालिम, साजिद मंसूरी, अमित मोहन गोयल, सलाउद्दीन मंसूरी, नरायणदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनोज वर्मा, कमलेश चंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद सर्राफ, वीरेंद्र रस्तोगी, अजय अग्रवाल, रवि रस्तोगी, सुमित सरन, नदीम उस्मानी, शशिकांत जैन आदि मौजूद रहे।

उधर, सर्राफा एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के विरोध में जिलाधिकारी वेदप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूरे दिन कारोबार बंद रखे। इस दौरान नारायण दास सर्राफ, पदम चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष सतीश चंद्र सर्राफ, अरुण सरन, कमलेश चंद्र अग्रवाल, विजय शंकर अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सचिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें