रजबपुर। खजूरी बिजलीघर से भवालपुर बिजलीघर को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में खराबी आने से दर्जनों गांवों की बिजली करीब साढ़े 10 घंटे बाधित रही। शनिवार रात बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। रविवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली।
भवालपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों में शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली बंद हो गई। जांच में 33 केवी लाइन में खराबी मिली। इससे असावर, घोसीपुरा, पीपली मेकचंद, त्रिलोकपुर, पीठखेड़ा, अंबरपुर, जीहल और नूरपुर तुकलाबाद समेत कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हुई। बिजलीकर्मी रात में ही फाल्ट ठीक करने में जुट गए और रविवार सुबह आपूर्ति बहाल कर दी।
बिजली एक्सईएन दुष्यंत कुमार ने बताया कि हवा के कारण लाइन में फाल्ट आया था, जिसे रविवार सुबह ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई।