फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 13 Apr 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तेज हवा के संग शुक्रवार की रात हुई बारिश से जिलेभर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी के चलते कई लाइनों पर पेड़ गिर गए। करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही।आंधी व बारिश से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा गया। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश और आंधी से जिले भर में जगह-जगह बिजली के तार टूट गए। धनौरा क्षेत्र में एचटी लाइन का एक खंभा टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। जिले भर में अधिकांश जगहों पर रात भर बिजली गायब रही। सुबह के समय लाइन को दुरुस्त करने के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। इसके अलावा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आंधी और बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है।
तेज हवा के कारण खेतों मे तैयार खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। इसके साथ ही बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान का अनुमान है। फसल भीगने के कारण अब गहाई के लिए सूखने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा आंधी के कारण सड़कों पर कई जगह पेड़ों के गिरने से यातायात भी अवरूद्ध हो गया। पेड़ों को काटकर हटाने के बाद ही यातायात को सुचारू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें