मंडी धनौरा। सोशल मीडिया पर लोग भड़काऊ पोस्ट डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को नगर निवासी एक युवक द्वारा फेसबुक पेज पर गाय को लेकर की गई भड़काऊ पोस्ट की जानकारी पर हिंदूूवादी संगठनों में रोष फैल गया। गोरक्षा समिति ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नगर के मोहल्ला कटरा निवासी नबील सैफी ने अपने फेसबुक पेज पर गाय का सिर बकरे के सिर पर लगाकर ईद की बधाई देने की पोस्ट की थी। यह पोस्ट वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया। गोरक्षा समिति के पदाधिकारी आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुुुंच गए।
उन्होंने चेतावनी दी कि गोमाता का किसी भी दशा में अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव हेमंत सारस्वत ने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काई जा रही हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि गोरक्षा समिति की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद