फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी आवास-विकास के पार्कों की हालत बदहाल

सार

भले ही नगर पालिका शहर में और बारह पार्कों का निर्माण कराने की कवायद कर रही है।कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।पार्क में टंकी की सप्लाई के लिए लाइन तो है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही नगर पालिका शहर में और बारह पार्कों का निर्माण कराने की कवायद कर रही है। लेकिन पुराने पार्कों की देखरेख भी नगरपालिका नहीं कर पा रही है। आलम ये है कि नगर की आवास विकास कॉलोनी के पार्कों की हालत बदहाल है। यहां घास खड़ी है। पार्कों में पानी की व्यवस्था नहीं है। गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बैठने के लिए बेंच नहीं है। घूमने के लिए ट्रैक नहीं है। इसलिए स्थानीय लोग पार्कों की वजह से सड़कों पर टहलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र कि पास कॉलोनी आवास विकास प्रथम व द्वितीय में चार पार्क हैं। इनकी देखरेख नगरपालिका करती है। लेकिन चार में से तीन पार्कों की हालत बेहद खराब है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पार्कों की की पड़ताल की। इस दौरान तीनों पार्कों में बड़ी-बड़ी घास खड़ी हुई है। जबकि जबकि पार्कों में पानी की व्यवस्था नहीं है। द्वितीय कालॉनी के पार्क में एक हैंडपंप खराब है। जबकि दूसरा नाम मात्र पानी उगल रहा है। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था नहीं है। एक पार्क में बेंच तो लगी है लेकिन टूट गई है। इसके साथ ही गंदगी का अंबार है। पार्कों में लाइन तो है, लेकिन पानी नहीं आता। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्क में घास बड़ी होने के कारण मोहल्ले वालों को सांप व अन्य जहरीले कीड़ों के होने के डर सताता है।
पार्क की साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है। यहां पर बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। आलम ये है कि पार्क में दो हैंडपंप है, जिनमें से एक खराब है। वहीं दूसरे हैंडपंप पर गंदगी पसरी हुई है पानी भी नहीं उगल रहा है। पार्क में लाइट की भी व्यवस्था ठीक नहीं है।- डॉ गुलाब सिंह, आवास विकास द्वितीय
विज्ञापन

पार्क की कोई साफ-सफाई करने नहीं आता है। रात में यहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। रात को यहां से गुजरने वाले लोगों को डर सताता है। पार्क में टंकी की सप्लाई के लिए लाइन तो है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता है। पार्क में गंदगी का अंबार लगे हैं। इसलिए लोग यहां आने की बजाय सड़कों पर टहलते हैं।- मौहम्मद जैद, आवास विकास द्वितीय
------------
पार्कों में घास खड़ी है या गंदगी पसरी हुई है। इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। अगर ऐसा है तो पार्कों की साफ-सफाई कराई जाएगी। पार्कों को लोगों के इस्तेमाल योग्य बनाया जाएगा।- डॉ बृजेश सिंह, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें