फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की टीम ने पकड़ी 10 कुंतल पॉलिथीन, 50 हजार वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। शासन के प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग एवं बिक्री बंद नहीं हो रही है। एक आढ़त की दुकान पर बिक्री को आई दस कुंटल पॉलिथीन पालिका की टीम ने पकड़ ली। टीम पॉलिथीन के कट्टों से भरी मैजिक गाड़ी को लेकर लौट आई। फिलहाल इसका व्यापार करने आए भाइयों पर 50 हजार का अर्थदंड डाला गया है। भारी मात्रा में पकड़ी गई पॉलिथीन से साबित हो गया है कि पॉलिथीन का प्रयोग और बिक्री जारी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पालिका की टीम ने यहां उप मंडी समिति में स्थित सुरेश चंद एंड संस की आढ़त के बाहर खड़ी मैजिक को पकड़ लिया। इसमें कट्टों में भरकर लाई गई दस कुंटल पॉलिथीन थी। गाड़ी में मौजूद व्यापारी आसिफ और आरिफ पुत्रगण साबिर निवासी गांव शकरपुर ने बताया कि उक्त पॉलिथीन वह आढ़त पर बेचने आए थे। कई लोगों ने सौदेबाजी के प्रयास भी किए। इसके बाद पालिकाकर्मी गाड़ी को लेकर इंदिरा चौक स्थित पालिका की टंकी परिसर में आ गए। बाद में दोनों व्यापारियों से 50 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। टीम में चमन सिंह, ललित कुमार, अजय कुमार, अंकित बंसल आदि रहे। उधर, ईओ बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि पॉलिथीन लेकर आए दोनों भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद दस कुंटल पॉलिथीन का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें