फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए 8 अप्रैल को रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठ लेते डीएम बीके त्रिपाठी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि एमएलसी चुनाव कराने के लिए आठ अप्रैल की दोपहर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नौ अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता रहेगा। इस दौरान मत पेटियों के रख रखाव के लिए एसडीएम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

डीएम शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जनपद में आचार संहिता लागू है। सभी उप जिला अधिकारी इसका पालन पूरी तरह से सुनिश्चित कराएं। पोलिंग पार्टियां आठ अप्रैल को रवानी होंगी, इसके लिए अपर जिलाधिकारी सभी तैयारियां कर लें। डीएम ने कहा कि बैलेट बॉक्स में कोई दिक्कत है तो पहले से सही करवा लिया जाए। मत पेटियों के रख रखाव के लिए जो उपजिला अधिकारी नामित किए गए हैं, वह पूरी तरह से व्यवस्था देख लें। जहां-जहां पर मतदान होगा, वहां पर पर्याप्त फोर्स और बैरिकेडिंग की जानी चाहिए, इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर जाकर देखें और व्यवस्था करा लें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। समय से प्रशिक्षण और माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती कर दी जाए। इस दौरान एडीएम भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी सदर विजय शंकर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें