अमरोहा पालिका के वार्ड-36 बेगम सराय खुर्द से डॉ. आफताब सैफी सभासद थे। वह सपा के नगर अध्यक्ष भी थे। 14 अगस्त को उनकी हार्टअटैक से मौत हो गई थी। उनके निधन से बेगम सराय में सभासद का पद खाली हो गया था। 26 नवंबर की शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 19 जिलों में खाली सभासद पदों पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की। इसमें अमरोहा कोतवाली क्षेत्र का वार्ड 36 बेगम सराय खुर्द भी शामिल था।
सदर तहसील में 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान सपा प्रत्याशी आमिर, निर्दलीय प्रत्याशी शहाना, इरशाद, मोबीन, शाजिया ने नामांकन कराया। सपा प्रत्याशी आमिर दिवंगत सभासद डॉ. आफताब सैफी के बेटे हैं।
आरओ सुधीर कुमार ने बताया कि वार्ड सभासद उपचुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 19 दिसंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।