फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, गलन से परेशानी

Tue, 17 Dec 2024 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
नौगांवा क्षेत्र में कोहरे और कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाते बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

शीतलहर की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन ठंड का असर बरकरार है। अब कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है। गलन भी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रही। जिससे दिल्ली हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, दिनभर ठिठुरन भी रही। शाम को ठंड का असर कुछ ज्यादा रहा। उधर, सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंच गया।
पिछले कुछ दिनों से शुरू हुआ सर्दी का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंचने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। हालांकि, सोमवार को शीतलहर का असर तो कम रहा, लेकिन ठंड में कमी नहीं हुई। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। स्कूली बच्चे भी कोहरे और सर्दी के बीच ठिठुरते स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते दिल्ली हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर वाहनों का संचालन बहुत धीमी गति से होता नजर आया। बड़े वाहन कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरे। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से ठिठुरन बढ़ गई। स्कूटी व बाइक सवार कपड़े ढककर गुजरते नजर आए। उधर, रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर चार पर पहुंच गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि कोहरा लगातार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें