फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय-बेटियों के तस्करों से जनता खुद निपटेगी

Sat, 11 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कोई सुरक्षित नहीं है। सपा के मंत्री खुलेआम गोवंशीय पशुओं की तस्करी के साथ बहन-बेटियों की भी तस्करी करा रहे हैं। वो कहते हैं कि विकास कराया, ये कैसा विकास है जिसमें हमारा परिवार ही सुरक्षित नहीं है। जनता अपने सम्मान व सुरक्षा के लिए इसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में महंत आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार के पांच वर्षों में प्रदेश के अंदर अनगिनत लूट, चोरी, बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं हुईं, और फिर भी अखिलेश यादव कहते हैं कि विकास बोलता है।

ये कैसा विकास है जिसमें हमारा परिवार ही सुरक्षित नहीं है। सड़क पर चलते हुई बहन-बेटियों के साथ खुलेआम दुराचार होता है। सपा के मंत्री गुंडों को शरण देकर जनता पर दुराचार, अत्याचार कराते हैं। कहा कि अब बहुत हो चुका..जनता अब नहीं सहेगी अत्याचार..सपा को उखाड़ फेंक देगी और प्रदेश में चुनेगी भाजपा की सरकार।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं को मंदिर नहीं बनाने दिए जाते लेकिन मुस्लिमों को मस्जिद या मजार बनाने पर कोई पाबंदी नहीं होती। प्रदेश की जनता को सोच समझकर, अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार बनाने का अधिकार है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें