फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने सदस्यों को बचाने में जुटे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में सियासत गरमा गई है। जिपं चुनाव 15 से तीन जुलाई के बीच होंगे। अब प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने जिपं सदस्यों को अपने खेमे से जोड़ने की जद्दोजहद तेज कर दी है। विरोधी दल के सदस्यों की लोकेशन तलाशी जा रही है। सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों ने कई जिपं सदस्य पिकनिक पर भेज दिये हैं। मतदान के समय उन्हें वोट डालने के लिए लाया जाएगा। वहीं अभी तक भाजपा और सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जबकि जनपद में बसपा समर्थित सदस्य सबसे अधिक है। हालांकि प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा और सपा दोनों ही पार्टी अपने पास बहुमत होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले पंद्रह दिनों से जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अमरोहा में जिला पंचायत सदस्यों की 27 सीटें है। जिसमें भाजपा केवल छह सीट जीतकर आई थी। जबकि प्रमुख दलों में सपा के आठ और बसपा के सात सदस्य चुने गए हैं। खास बात यह है कि सपा के बागी के तौर पर दो ने जीत हासिल की थी। वहीं चार सदस्य निर्दलीय हैं। उधर, भाजपा छह सीट होने के कारण बहुत पीछे दिख रही थी। पिछले कुछ दिनों पर नजर डालें तो पूरा समीकरण ही बदला-बदला नजर आ रहा है। भाजपा और सपा ने पार्टी के बागी सदस्यों को अपने साथ जोड़ना शुरू कर लिया है। इक्का-दुक्का सदस्यों को शामिल भी किया है। सभी दलों ने अपने जिपं सदस्यों को बचाने में पूरी ताकत झोंक कर सेंधमारी कर अपना बहुमत का आंकड़ा पूरा करने की कोशिश में लगे हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष दो बार जिले में दस्तक दे चुके हैं। वह पार्टी के पदाधिकारी से लगातार संपर्क में है। वहीं तीनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने सदस्यों को छिपा लिया है, जिसे पार्टी के लोग पिकनिक बताते हैं। एक तरफ जहां अपने सदस्यों को नजरबंद कर लिया तो वहीं दूसरों पर भी सेंधमारी जारी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनावी शेड्यूल
. 26 जून को होगा प्रत्याशियों के लिए नामांकन
. 26 जून को ही शाम 3 बजे तक नामांकन पत्रों की होगी जांच
. 29 जून तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी
. 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए होगा मतदान
. 3 जुलाई को ही तीन बजे से होगी मतगणना
तैयारी पूरी है आज जारी करेंगे नोटिफिकेशन : डीएम
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने बताया, जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कलक्ट्रेट के ही एक न्यायालय कक्ष को नामांकन आदि चुनावी प्रक्रिया के तहत अलाट किया गया है। पूरी चुनावी प्रक्रिया वहीं पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें