फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो परिवार को नहीं संभाल पा रहे, वो प्रदेश को क्या संभालेंगे

Sun, 06 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
विज्ञापन
हसनपुर/रूखालू में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जो परिवार को नहीं संभाल पा रहे हैं, वो प्रदेश को क्या संभालेंगे। ऐसे लोगों को सिर्फ परिवार की चिंता करनी चाहिए। प्रदेश की जनता अपने को खुद संभाल लेगी।
विज्ञापन


कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने प्रदेश के किसानों को लूटकर खोखला कर दिया है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। पांच साल तक किसानों को लूटने वाले ढाई साल की भाजपा सरकार से हिसाब मांग रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता जरूर सबक सिखाएगी।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को क्षेत्र के गांव मंगरौला में किसान जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देर से पहुुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व सांसद कंवर सिंह तंवर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अपने चिरपरिचित अंदाज से इतर साध्वी ने जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं आई, बल्कि जनता से संवाद करने आई हूं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के नेता प्रदेश में विकास कराने का दावा कर रहे हैं, वह झूठ नहीं बोल रहे, विकास तो सचमुच हुआ है, लेकिन प्रदेश का नहीं भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी का विकास हुआ है। पहले बसपा सरकार ने भ्रष्टाचार का विकास किया, उसके बाद सपा ने पांच सालों में अराजकता का विकास कराया।

देश में तमाम राजनैतिक पार्टियां लोगों को तोड़ने, जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहीं हैं, लेकिन भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया नारा सबका साथ-सबका विकास पर कार्य कर रही है। कहा कि सपा ने पांच सालों में जमीनों पर अवैध कब्जे, भ्रष्टाचार, लूटपाट, रेप हत्या की घटनाओं को बढ़ावा दिया है, आरोपियों को बचाने का काम किया है।

सपा ने किसानों के साथ भी धोखा किया, चकबंदी के नाम किसानों की जमीनों को हड़प लिया गया है, मुआवजे की फूटी कोड़ी भी किसानों तक नहीं पहुंच पाई । पांच साल तक किसानों को लूटने बाद ढाई साल की भाजपा सरकार से हिसाब मांगा जा रहा है। राशन डीलरों से अवैध वसूली की जा रही है। राशन की कालाबाजारी कराई जा रही है। गरीब लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को धूल जरूरी चटाएगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें