फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली जाने वाले किसानों का ब्यौरा रखेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा) । किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस अब दिल्ली की ओर जाने वाले और जनपद की सीमाओं अथवा चौकी क्षेत्र से वापस लौटाने वाले किसानों का नाम, मोबाइल नंबर और गाड़ी नंबर का ब्योरा रखेगी। इसके लिए हाईवे की दो चौकियों के साथ ही नगर की सीमा पर स्थित चौकी पर रजिस्टर रखवा दिया गया है। तीनों चौकियों से प्रतिदिन अपडेट रिपोर्ट एसपी आफिस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि विधेयकों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है। देश भर से किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इससे सरकार की चिंता बढ़नी लाजमी है। किसान दिल्ली की ओर न जाने पाएं इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। देश भर में दिल्ली जाने वाले मार्गों और जनपदों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस को भी आदेशित किया गया है कि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाए। इसके लिए किसानों की हर संभव मान-मनौव्वल की जाए ताकि उनका गुस्सा न फूट सके और कोई नया विवाद जन्म ले सके। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित गजरौला में भी इसे लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। हाईवे पर स्थित थानों के इंस्पेक्टर सुबह से लेकर रात तक वहीं डटे रहते हैं और दिल्ली जाने वाले किसानों की मिन्नतें कर उन्हें वापस लौटा रहे हैं। नवागत एसपी सुनीति रात तीन बजे तक न केवल खुद हाईवे पर रहती हैं बल्कि अधीनस्थों से भी अपडेट लेती रहती हैं। वहीं अब गजरौला क्षेत्र में हाईवे से होकर गुजरने वाले और वापस लौटने वाले किसानों का भी ब्योरा एकत्र करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि हाईवे पर स्थित ब्रजघाट चौकी, चौपला पुलिस चौकी और मंडी धनौरा की ओर से नगर में प्रवेश करने वाले स्टेट हाईवे पर स्थित कुमराला पुलिस चौकी पर ये रजिस्टर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें