फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से 100 मीटर दूर तक भी नहीं दे रहा था दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घने कोहरे के कारण शहर के अंदर 10 मीटर तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे में दिखाई न देने के कारण कुछ मोटर साइकिलेें भिड़ गई। शहर में कोहरा सुबह करीब नौ बजे तक छाया रहा। हालांकि, हाईवे पर यह काफी देर तक था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही कोहरा छाने लगा था। जिन लोगों को सुबह निकलना पड़ा उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। सुबह आठ बजे की स्थिति शहर में ऐसी थी कि 10 मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी में अमरोहा-अतरासी टी प्वाइंट पर चार मोटर साइकिलों की टक्कर हो गई। हालांकि, उनकी धीमी गति होने के कारण किसी को चोट नहीं लगी। कोहरा अधिक होने के कारण टीपी नगर चौराहे पर जाम के हालात बन गए थे। पुलिस वाले ट्रैफिक सुचारु कराने में लगे रहे। दस बजने तक कोहरा कम हुआ। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद गलन भी कुछ कम हुई। लेकिन, शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई और गलन भी तेज हो गई। रेलवे स्टेशन पर तो कोहरा सबसे अधिक था। कोहरे में जो लोग निकले वे ठिठुरते नजर आए। बस अड्डा, जोया रोड तो कोहरे की चादर से पूरी तरह से ढका पड़ा था। बच्चों को सुबह निकलने में भारी ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें