फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में जाम से निपटने को मैरिज हॉल के बाहर तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में शादी सीजन के दौरान लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शुक्रवार रात मुख्य सड़कों पर बरात चढ़ने से लगे भीषण जाम का संज्ञान लेते हुए एसपी ने यातायात पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब शादी समारोहों के दौरान रात आठ बजे से दो बजे तक मैरिज हॉल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के बिजनौर रोड और आजाद रोड पर बरातियों की भीड़ और तेज बाजा-बैंड के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। टीपी नगर चौराहे से शाहविलायत दरगाह तक सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। हालात ऐसे थे कि वाहनों के साथ पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। पुलिस के अनुसार मैरिज हॉल संचालकों को अपने यहां होने वाले कार्यक्रमों की सूचना पहले से यातायात पुलिस को देनी होगी, ताकि आवश्यक इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शादी सीजन में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और मैरिज हॉल के बाहर खड़े वाहनों पर भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें