अमरोहा। कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व विभाग की ओर से कृषक दुर्घटना बीमा योजना चल रही हैं। इसमें शनिवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से एक क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण किया। इससे किसानों को फायदा मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी कलक्ट्रेट में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 692 किसानों के खाते में 28.42 लाख रुपये और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 34 किसानों के 161 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे गए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा उदयगिरी गोस्वामी, ओमप्रकाश गोला, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा प्रतीक के रूप में चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उपकृषि निदेशक डाॅ. रामप्रवेश ने बताया कि रबी के मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा कराने के लिए योजना में अधिसूचित क्षेत्र (ग्राम पंचायत) में अधिसूचित फसलों को प्राकृतिक आपदाओं व रोके न जा सकने वाले अन्य जोखिमों यथा रोगों, कीटों से फसल नष्ट होने की परिस्थितियों में कृषकों ने फसल का बीमा कराया गया है। यदि बीमित फसलों गेहूं, सरसों एवं आलू से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर पर 14447 अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।