फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Thu, 12 Dec 2024 10:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के मंगरौला में किसानों को रोकती पुलिस। स्रोत : किसान - फोटो : किसान
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित महापंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं और किसानाें को पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानाें पर रोक लिया। पुलिस ने सभी को नजरबंद कर आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी है।
मंगलवार सुबह भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ दिल्ली में आयोजित महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिलाध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया है। कहा, किसानों को अपने हक की आवाज उठाने नहीं दी जा रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप पोसवाल, पप्पू सिंह, प्रेम सिंह जाटव, झंडू सिंह, गिरवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गांव कुटी दौलतपुर कला में भाकियू अंबावता के युवा जिला अध्यक्ष लोकेश विधूड़ी के नेतृत्व में किसान दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, अंकित गुर्जर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव दिमाग सिंह प्रधान, युवा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुर्जर, तहसील अध्यक्ष तेजपाल सिंह प्रजापति मौजूद रहे।
पुलिस ने भाकियू जनशक्ति के कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद
बछरायूं।
दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाकियू जनशक्ति के प्रदेश महासचिव जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर किसान दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। कार्यकर्ता गांव जोगीपुरा में इकट्ठा हुए। वहीं, सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया। प्रदेश महासचिव जोगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार से एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, जिला प्रभारी कावेंद्र सिंह, चमन सिंह, जितेंद्र सिंह, सलमान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें