फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रूखालू और मूंढाखेड़ा में थानों को मंजूरी का इंतजार

Wed, 14 May 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के सबसे अति संवेदनशील इलाकों में गिने जाने वाले रूखालू और मूंढाखेड़ा में थाने बनाने की कवायद चल रही है। दो साल पहले तत्कालीन एसपी की ओर से दोनों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, लेकिन अभी शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। दोनों थानों के लिए पहले ही जमीन को चिह्नित कर लिया गया था। फिलहाल स्थानीय पुलिस को शासन से मंजूरी और धनराशि मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 13 थाने हैं। पिछले से दो साल से जनपद में नए दो थाने और दस पुलिस चौकी बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए तत्कालीन एसपी आदित्य लांग्हे ने थानेवार गांव और आपराधिक वारदातों का खाका तैयार कराया था। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक दोनों ही क्षेत्र अति संवेदनशील हैं। थाने से दोनों क्षेत्रों की दूरी 15 से 20 किलोमीटर है। इन क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां भी अधिक रहती है।
दोनों नए थाने खुलने के बाद पुलिस के हाथ तो मजबूत होंगे। साथ ही पुलिस अपने क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्रवाई कर सकेगी। शासन से मंजूरी और पैसा स्वीकृत होने के बाद थानों की बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद जिले में थानों की संख्या 15 हो जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल हसनपुर सर्किल में हसनपुर, आदमपुर, रहरा और सैदनगली थाना हैं। जबकि मंडी धनौरा सर्किल में गजरौला, बछरायूं और मंडी धनौरा थाना शामिल हैं। वहीं पिछले दिनों रजबपुर थाने को मंडी धनौरा सर्किल से काटकर अमरोहा नगर सर्किल में शामिल किया गया है। डिडौली और अमरोहा नगर कोतवाली भी अमरोहा सर्किल में हैं।
- जिले में रूखालू और मूंढाखेड़ा में थाने बनाने का तैयारी है। दो साल पहले प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन की मंजूरी और पैसा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- राजीव कुमार सिंह, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें