फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

विज्ञापन
Police station cordoned off to arrest student's attackers - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में मामूली बात पर कहासुनी के बाद बाहर निकले छात्रों में हुई मारपीट में घायल छात्र की हालत नाजुक है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बजाए महज एनसीआर ही दर्ज की थी। इससे गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक हुई और हंगामा हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी में 18 फरवरी को कोचिंग सेंटर में इंटरमीडिएट के छात्रों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बाहर निकले छात्रों में मारपीट हुई थी। जिसमें सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव राजानागल निवासी छात्र सुमित को कई लड़कों ने बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज की थी। उधर, छात्र का इलाज मेरठ में कराया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को हसनपुर पहुंचकर कोतवाली का घेराव कर दिया। एसएसआई संजीव मलिक के साथ जमकर नोकझोंक हुई। कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निर्दोष छात्र को बुरी तरह से पीटा गया। उसकी हालत नाजुक है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत किया और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। कहा कि 24 घंटे में यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कोतवाल पीके चौहान का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें