फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस ने दो वारंटियों को जेल भेजा

Mon, 06 Jan 2025 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पुलिस ने रविवार को वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। चंदौसी पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद एनडीपीएस के आरोपी सीताराम और जुनावई पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले अभियुक्त अमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों एक साल से पुलिस को चकमा दे रहे थे।
विज्ञापन

चंदौसी प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान निवासी सीताराम के खिलाफ साल 2023 में एनडीपीएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जमानत पर छूटने के बाद से वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद से पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी। रविवार को उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, जुनावई प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मैढ़ोली निवासी अमलेश कुमार के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। न्यायालय में उसके खिलाफ साल 2023 में घर में घुसकर मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं का मुकदमा चल रहा है। काफी समय से वह कोर्ट में दाखिल नहीं हो रहा था। रविवार सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें