फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की तलाश में छह घंटे तक खेतों में खाक छानती रही पुलिस

विज्ञापन
हसनपुर के गांव रुखालू में जंगल में शव तलाशती पुलिस एवं ग्रामीण। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव गुलामपुर में अवैध संबंधों के शक में की गई युवक हत्या की जानकारी मिलने के बाद जंगल में युवक के शव की तलाश में पुलिस एवं ग्रामीण छह घंटे तक जंगल में छानबीन करते रहे। बाद में आरोपी की निशानदेही पर वारदात की जगह से तीन किमी दूर गन्ने के खेत में शव गड्ढे से बरामद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि जिस कमरे में युवक की हत्या की गई थी। उस कमरे में गोबर से लिपाई कर दी गई थी। परिजनों को शक था कि हो सकता है कि रूकमेश की हत्या करने के बाद उसे कमरे में ही गड्ढे खोदकर दबाया गया हो। घर के पास ही खून के धब्बे भी पड़े हुए थे। इसी के चलते कमरे में गढ्ढा भी खोदा गया, लेकिन शव नहीं मिला। आरोपी मंजू जाटव का घर गांव के बाहरी छोर पर जंगल में बना हुआ है। पुलिस को यह भी आशंका थी कि घर के आसपास ही शव को छुपाया गया हो। इसके बाद पुलिस ने घर के आसपास के खेतों में खूब छानबीन की। लेकिन शव नहीं मिल पाया। शव के नहीं मिलने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। करीब एक बजे आरोपी ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए शव की लोकेशन के बारे में बताया। शव की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके की तरफ दौड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। उसे बोरे में बंद करके यहां बाइक से लाया गया था और बोरे को गढ्ढे में दबाया गया था।
आज होने वाली थी युवक की सगाई
हसनपुर। गुलामपुर में अवैध संबंधों के शक में की गई युवक की हत्या होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चचेरे भाई कृष्ण ने बताया कि मंगलवार को रूकमेश की सगाई होने वाली थी। लेकिन बड़े भाई की साली ने उसे फोन करके यहां बुलाया था। रूकमेश के माता पिता की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। रूकमेश को उसकी बड़े भाइयों ने ही पाला था। रूकमेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। अब रूकमेश की शादी की तैयारी चल रही थी। बताया जाता है कि 11 दिसंबर की शाम को रूकमेश गांव के ही युवक की बाइक पर सवार होकर गुलामपुर पहुंचा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल आग में जला दिया। उन्होंने बताया कि रूकमेश में 11 दिसंबर की देरशाम ढाई सौ ग्राम रसगुल्ले भी लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें