फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धर्मांतरण की नहीं हुई पुष्टि, पुलिस ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के भौपुर तैय्या उर्फ फूलपुर अदलपुर गांव में धर्मांतरण करने के आरोप के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने घर के मालिक हो हिदायत देकर छोड़ दिया है। वहीं, भविष्य में प्रशासन की बिना अनुमति के सत्संग करने पर कार्रवाई की नसीहत दी गई है। पुलिस का दावा है कि सत्संग वाले स्थान पर काफी देवी-देवताओं की फोटो लगे हैं। चर्चा है कि घर में तंत्र विद्या से लोगों का इलाज किया जाता है। इसके चलते लोग वहां आते थे। अगर कोई व्यक्ति धर्मांतरण कराने का आरोप लगाता है, तो उसकी तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के मुरादाबाद जिला प्रमुख मोनू विश्नोई समेत 20 से अधिक कार्यकर्ताओं भौपुर तैय्या गांव पहुंचकर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि सत्संग के नाम पर घर में हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। घर सैनी परिवार का है, जबकि सत्संग ईसाई धर्म के लोग कर रहे थे। सत्संग और धर्मांतरण कराने वाले लोग मुरादाबाद के रहने वाले हैं, जिसमें कुछ महिलाएं और घर का मालिक भी शामिल है। घर में सत्संग के नाम पर 300 से 400 लोगों की भीड़ थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तलाशी ली तो घर में ईसाई धर्म की किताबें और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पता चला कि घर में प्रत्येक रविवार को सत्संग होता है। वहीं गांव में सत्संग और धर्म परिवर्तन के खेल की ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने घर मालिक को हिरासत में लिया था। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई सामने नहीं आया। वहीं पुलिस और एलआईयू व इंटेलिजेंस और आईबी की टीम की जांच में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है, जिससे धर्मांतरण कराने की पुष्टि हो सके। लिहाजा पुलिस ने पूछताछ के बाद घर के मालिक को हिदायत देकर छोड़ दिया। एएसपी ने बताया कि घर के मालिक को हिदायत दी गई है कि प्रशासन की बिना अनुमति के कोई सभा या सत्संग नहीं किया जाएगा। अगर ये हरकत दोबारा की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें