फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टक्कर के बाद 360 डिग्री घूमकर डिवाइडर से टकराई थी भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिस कार में भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी सवार थीं उस कार में टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने की लाइव वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये वीडियो हाईवे की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। आगे पीछे चल रही कारों के बीच में पीछे से आई तेज रफ्तार के चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी थी ऐसा साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

टक्कर के बाद भाजपा नेता की बेटी वाली कार 360 डिग्री घूम कर डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल करीब 14 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीछे से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार का चालक आगे चल रही लाल रंग की कार को पीछे से टक्कर मारता है। टक्कर लगने के बाद पहले सफेद रंग की कार डिवाइडर से टकराती है। इसके बाद लाल रंग की कार 360 डिग्री घूमकर डिवाइडर से टकरा जाती है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सफेद रंग की कार ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार की है। जबकि लाल रंग की कार में भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी सवार थी। ये वीडियो वही है। जिससे विवेचना में शामिल किया गया है। वीडियो में स्पष्ट दिखाईं दे रहा है कि अजय ने जानबूझकर पीछे से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें