फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ लाख की लूट के मॉक टेस्ट में फेल हुई चार थानों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डेढ़ लाख रुपये की लूट के मॉक टेस्ट में चार थानों की पुलिस फेल हो गई। बदमाश निकलकर अपने ठिकाने तक पहुंच गए। जबकि पुलिस चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति करती रही। एसपी ने रजबपुर, डिडौली, देहात और अमरोहा नगर थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण तलब किया है। लापरवाही बरतने पर जमकर लताड़ लगाई है। वहीं लूट की वारदात को अंजाम और पुलिस को चकमा देकर पुलिस आफिस पहुंचे हमराह को एसपी ने पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस की सतर्कता बरतने के लिए लूट का मॉक टेस्ट किया। बुधवार की शाम करीब छह अपने दो हमराह को काले रंग की बाइक लेकर जोया रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल के सामने भेजा दिया। यहां से वायरलेस सेट पर डेढ़ लाख रुपये लूट की झूठी सूचना दी। थानाध्यक्षों को बाइक का रंग और लूट का घटनाक्रम बताया। पुलिस को तत्काल अपने क्षेत्रों में चेकिंग कर बाइक को पकड़ने के निर्देश दिए। बदमाशों की बाइक देहात थानाक्षेत्र के बंबूगढ़, अमरोहा नगर के टीपी नगर, अतरासी और जोया चौकी पर होकर वापस पुलिस ऑफिस पहुंच गई। करीब पौन घंटे तक बाइक सड़कों पर दौड़ती रही। बंबूगढ़, जोया चौकी, टीपीनगर और अतरासी चौराहे पर पुलिस चेकिंग करती रही। किसी ने उस बाइक की चेकिंग नहीं की। जिसके जरिए एसपी मॉक टेस्ट ले रहे थे। पुलिस को चकमा देकर हमराह पुलिस ऑफिस पहुंचे। जहां एसपी ने अपने दोनों हमराह को 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। इसके बाद चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट पर जमकर लताड़ लगाई। चारों थानाध्यक्षों पर लापरवाही बरतने के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही भविष्य में सख्ती के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें