फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनर किलिंग केसः मौका-ए-वारदात का हाल देख कई सवालों में घिरी पुलिस

Thu, 14 Dec 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बछरायूं। 
विज्ञापन
बछरायूं के गांव देहरी बुजुर्ग में युवक-युवती के शव के पास लगी भीड़।
विज्ञापन
दोनों की मौत आत्महत्या है या आनर किलिंग और दोनों के बीच क्या रिश्ता था इस सवाल में पुलिस उलझी है। खेत में जिस तरीके से दोनों के शव पड़े हुए थे, वो कई सवाल खड़े करते हैं। 
विज्ञापन

उनको देखकर लग रहा था कि उनकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिए गए हैं। युवक का सिर युवती के पैरों के ऊपर रखा हुआ था। मृतक का मोबाइल, लेडीज पर्स आदि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर मिलना मामले को संदिग्ध बना रहा है। जानकारों का कहना है कि सल्फास आदि का सेवन करने वाले लोग बुरी तरह तड़पते हैं। लेकिन जिस शांत तरीके से दोनों के शव पड़े हुए थे। वह भी शक के दायरे में है। सतीश के पिता धर्मवीर ने बताया कि उसने कभी भी अपने पुत्र के प्रेम संबंधों के बारे में नहीं सुना था। गांव वाले भी सतीश के प्रेम प्रसंग की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। लेकिन युवती के पांवों में नए बिछुए, नया मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर व नाक में नई लौंग इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि दोनों के बीच संबंध था। यदि दोनों को जबरन जहर खिलाया गया है तो वे लोग कौन थे। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। देर रात हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें