फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर भी पुलिस का पहरा

Thu, 02 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया को पुलिस ने बुधवार सुबह बरेली जाने के शक में घर में ही नजरबंद कर लिया। सुबह से शाम तक उनके घर पुलिस बैठी रही। ओमकार कटारिया ने कहा कि यह अधिकारियों का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया है कि पांच साल में 56 बार घर पर नजरबंद किया चुका है। बुधवार को भी बिना कोई कारण बताए नजरबंद किया। कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित एक डेलिगेशन को बरेली जाना था। बरेली में जो घटना घटित हुई है। उसकी सही जानकारी करनी थी। कहा कि बरेली में निर्दोष लोगों पर लाठियां न चलाई जाएं। निर्दोष लोगों पर मुकदमे न लगाए जाएं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजपाल सैनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरिओम पुष्कर, अख्तर अली सैफी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें