फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बदमाशों की धरपकड़ को दो टीमें लगाईं

विज्ञापन
हसनपुर गुरूवार को सर्किल में बाइक सवार संदिग्ध से पूछताछ करते एसपी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। चंदौसी में पेशी से लौटते समय बंदी वैन में दो सिपाहियों की हत्या कर फरार हुए तीन बदमाशों की धरपकड़ को अमरोहा में दो टीमें गठित की गई हैं। यह टीम एसपी के निर्देशन में काम कर रही हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आदमपुर थाना और हसनपुर कोतवाली के खादर क्षेत्र में छापा मारा गया। रात ढाई बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

संभल में बंदी वैन में सिपाहियों की हत्या के बाद अमरोहा में अलर्ट जारी है। पुलिस रातभर फरार बदमाशों की धरपकड़ को खाक छान रही है। गुरुवार को एसपी ने मुरादाबाद से पेशी पर बंदियों को लेकर लौट रही तीन वैनों का निरीक्षण किया था। तलाशी के दौरान एक बंदी के पास साढ़े ग्यारह हजार रुपये मिले। इस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को जांच के निर्देश दिए हैं। जबकि अनफिट बंदी वैन मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को गुरुवार की रात भी जनपद पुलिस सड़कों पर रही। कार और दुपहिया वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने अपने-अपने मुखबिरों को सतर्क कर दयिा है। पुलिस मुखबिरों से पल-पल की अपडेट ले रही है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि संभल में सिपाहियों की हत्या कर फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी को दो टीमें लगाई गई हैं। जो अपना काम कर रही हैं। हालांकि बदमाशों का आस-पास के इलाकों में छिपा होना संभव नहीं हैं। बावजूद इसके प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें