फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया के धर्मगुरू शेख जकजकी की रिहाई के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद शिया जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। नाइजीरिया के धर्मगुरु जकजकी की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। नाइजीरिया सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनका कहना था उन पर जुल्म किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के बाहर नायब इमाम मौलाना डॉ. अहसन अख्तर की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया की इस्लामी आंदोलन के प्रमुख शेख जकजकी 2015 से जेल में बंद हैं। सेना ने उनके घर पर हमला करके दो बेटों और समर्थकों की हत्या के बाद उन्हें जेल में डाल दिया था। उसके बाद से ही कैद में शेख जकजकी पर जुल्म किया जा रहा हैं। उनकी गैरकानूनी हिरासत को साढ़े तीन साल गुजर जाने के बाद और उनको स्वतंत्र करने के कोर्ट के आदेश दिया गया है। नए टेस्ट से उनके ख़ून में जहर मिलने का पता चला है। इससे पता चलता है कि जेल में ही उन्हें स्लो जहर दे दिया गया था। अयातुल्लाह शेख़ जकजकी और उनकी पत्नी भी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें