फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर की मां और पत्नी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मादक पदार्थों की ब्रिकी कर रही हिस्ट्रीशीटर की मां और पत्नी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में घर से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली के मोहल्ला बटवाल का है। यहां पर हिस्ट्रीशीटर दिलशाद नाटी का घर है। पुलिस ने दिलशाद नाटी को अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी उसके घर से लगातार मादक पदार्थ बेचे जाने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। शनिवार को आबकारी विभाग की निरीक्षक चेतना पवार ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से हिस्ट्रीशीटर दिलशाद के घर छापा मारा।
टीम में टीपी नगर चौकी प्रभारी संदीप मलिक, हेड कांस्टेबल शाने आलम, नीरज नाहल, महिला हेड कांस्टेबल अंकिता पांडे के अलावा पुनीत कुमार, पवन भाटी, सुमन यादव, मगल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने वहां दो महिलाओं को गांजा बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इनमें एक की पहचान दिलशाद नाटी की मां नादा तथा दूसरी की पहचान उसकी पत्नी शहनाज के रूप में हुई। घर की तलाशी के दौरान पांच किलो से अधिक गांजा मिला। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें