फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस ने कानून व्यवस्था के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की

Fri, 24 Nov 2023 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने नगर के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक आयोजित की। उन्होंने नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगवाने की अपील की। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने रेलवे रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने बृहस्पतिवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी लगाने की अपील की। उनका कहना था कि अपराध नियंत्रण में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका है। व्यापारियों ने नगर के रेलवे रोड पर मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि रेलवे रोड पर अस्पताल, पोस्ट आफिस, स्कूल हैं। बाजार लगने पर वहां आवागमन बाधित होता है। बैठक के दौरान व्यापारियों ने दिन के समय भारी व मध्यम आकार के वाहनों की नगर में नो एंट्री को सख्ती से लागू कराने की मांग की। उन्होंने भारी कैश ले जाने की स्थिति में पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस मौके पर अनिल जैन, अजय गोयल, अभिषेक गोयल, पवन गुप्ता, श्याम गर्ग, नीरज सिंहल, आयुष रस्तौगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें