फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संघ प्रमुख के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Thu, 25 Jul 2024 05:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीस जुलाई को चोटीपुरा स्थित श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को एडीएम वित्त व राजस्व तथा एएसपी ने महाविद्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीस जुलाई को चोटीपुरा पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम काे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। संघ प्रमुख महाविद्यालय में नए भवन संस्कृति नीडम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा। इसी के मद्देनजर बुधवार को एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह तथा एएसपी राजीव कुमार सिंह ने महाविद्यालय पहुंचकर महाविद्यालय को पहुंचने वाले रास्तों व महाविद्यालय का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. सुमेधा से पूरे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। एडीएम ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें