फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास की पात्रता की जांच करने वाले रडार पर, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगेश्वरी ब्लॉक में नौ अपात्रों को आवास का लाभ देने के मामले में पात्रों की जांच करने वाले रडार पर आ गए हैं। फिलहाल इन लोगों से रिकवरी हो गई है। नौ लोगों को कुल 3,60,000 रुपये भेजे गए थे। प्रत्येक के अकाउंट में पहली किस्त के तौर पर 40,000-40,000 रुपये स्थानांतरित हुए थे। अब जांच करने वाले अफसर जांच के रडार पर आ गए हैं। इन लोगों से जवाब-तलब होगा।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक के पौरारा गांव में पीएम आवास योजना के नौ लोगों को प्रथम किस्त भेजी गई। इस बीच अपात्रता का मामला सामने आया। अफसरों में हड़कंप मच गया। अमर उजाला ने एक जनवरी को मामले को प्रमुखता से उठाया। आनन-फानन में रकम को ट्रांसफर कराया गया। बता दें, पात्रता की जांच सेक्रेटरी के बाद एडीओ पंचायत से कराई जाएगी। इसके अलावा बीडीओ ने भी सत्यापन किया। आखिर में जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी पात्रता को परखा लेकिन उसके बावजूद नौ अपात्रों को पीएम आवास की प्रथम किस्त भेज दी गई। यह बड़ी चूक मानी जा रही है। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि पीएम आवास की पात्रता की जांच कई स्तर पर हुई है। सभी से जवाब तलब किया गया है। आखिर अपात्रों को कैसे पात्रता सूची में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें