फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्जीवाड़े से कराया प्लॉट का बैनामा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

जालसाजों ने दूसरे के प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर आठ लाख में बेच दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डिडौली क्षेत्र के जोई गांव निवासी हाजी अलीहसन के बेटे माजिद अली का आरोप है कि अमरोहा की तुर्क कॉलोनी निवासी कासिम उनके पास आया और मालीखेड़ा उर्फ शहबाजपुर स्थित एक 120 वर्ग मीटर का प्लाॅट बेचने की बात कही। प्लॉट अमरोहा की आशियाना कॉलोनी निवासी रियाज अहमद का बताया गया। प्लॉट का सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ। माजिद अली ने पिता हाजी अलीहसन के खाते के पांच लाख के दो चेक दे दिए। जबकि, तीन लाख रुपये नगद दिए गए। पांच नवंबर 2022 को रियाज अहमद ने प्लॉट का बैनामा माजिद अली और उनके पार्टनर वसीम के नाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, कुछ समय बाद पता चला कि कासिम ने रियाज अहमद और उवैस के साथ मिलकर किसी दूसरे के प्लॉट के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उन्हें बेचा है। उन्होंने मामले की शिकायत आरोपियों से की, तो उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। हत्या करने की धमकी देते हुए भगा दिया। माजिद अली ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से शिकायत की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कासिम, रियाज अहमद, उवैस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें