उझारी(अमरोहा)। नगर के हजरत शेख दाऊद र.अ की दरगाह के चारों ओर पौधरोपण किया जाएगा। मजार परिसर और आसपास सफाई और पेयजल व्यवस्था दुुरुस्त की जाएगी। ये निर्णय गुरुवार को दरगाह कमेटी की बैठक में लिया गया।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष ताहिर अली ने कहा की दरगाह के चारों ओर पौधे लगाने का काम कमेटी करेगी। इसके अलावा दरगाह और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही चोरी छुपे लकड़ी काटने वाले माफिया के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने हमें दरगाह के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी दौरान दरगाह कमेटी के कुछ मेंबरों ने अध्यक्ष के समक्ष शिकायत पेश करते हुए कहा कि दरगाह के आसपास नगर पंचायत की ओर से कचरा डाला जा रहा है, जिससे गंदगी पनप रही है। जिस पर अध्यक्ष ताहिर अली ने सभी को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी ताकि दरगाह क्षेत्र में कचरा न डाला जाए। इस दौरान इफ्तिखार उल हसन, फहीमुद्दीन, आफताब, अदनान अली, आमिर अली, सद्दन अली, तारीक अली, बब्बन मलिक, भूरे मिस्त्री, मुस्तकीम अली, हाजी कल्लन आदि मौजूद रहे।