फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नब्बे हजार पौधे रोपे

Tue, 12 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के सिहाली जागीर में पौधरोपण करते विधायक अशफाक खां।
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपने को सच करने के लिए सभी माननीय और पूरा सरकारी अमला मैदान में उतर आया। राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने भी प्रदेश में छह करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकार्ड बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। पूरे दिन अधिकारी रिकार्ड का पूरा कराने के लिए दौड़ लगाते रहे। एक दिन में  पांच लाख 90 हजार, तीन सौ पौधे लगाने के लिए जनपद में 33 स्थानों पर  पौधरोपण किया गया। लखनऊ स्तर से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही। इस कार्य को ग्रानिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने के लिए मंबई की केपीएमजी संस्था के आडीटरों ने भी कार्य का निरीक्षण किया। 

कैबिनेट मंत्री महबूब अली, कमाल अख्तर, डीएम, एसपी समेत समस्त अफसरों,  विधायकों, ब्लाक प्रमुखों, कोतवाली प्रभरियों व थानाध्यक्षों ने अपने-अपने  थाना परिसरों में पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।महबूब अली ने कैलसा मार्ग पर पौधारोपण  कर कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को हरा भरा बनाने का संकल्प  लिया है।  रेहरई साइट प्रथम में कैबिनेट मंत्री कमाल  अख्तर ने पौधारोपण  करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मेहनत कुछ दिनों बाद रंग  लाएगी, जब आज रोपे गए पौधे बड़े पेड़ बनकर छाया देंगे। कैबिनेट मंत्री ने  सभी से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया।  जिलाधिकारी वेद प्रकाश व पीडी पदम कांत एवं वन विभाग के अफसरों ने रेहरई की  दूसरी साइट में पौधारोपण  किया। 
विज्ञापन


एसपी डा.शिवा शिंपी चनप्पा व अपर पुलिस  अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर पौधारोपण किया। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान  विभाग के सलाहकार मनवीर चिकारा ने अमरोहा ब्लाक परिसर में एडीओ पंचायत विमल  कुुमार, मदनपाल, योगेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, डा.युनूस खां, मलखान सिंह, महेश  आदि के साथ पौधारोपण  किया। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, ज्येष्ठ  गन्ना विकास निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी, मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल  हसनपुर एसके श्रीवास ने सहकारी चीनी मिल हसनपुर परिसर में पौधारोपण किया।  सीओ  सिटी शील कुमार ने कार्यालय के सामने, शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप  गौतम ने कोतवाली,  थाना देहात में एसओ ऋषि कुमार, नौगावां सादात में एसओ उपेंद्र सिंह यादव, एसओ रजबपुर मोहित चौधरी ने  पौधारोपण किया। डिडौली में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने पौधे लगाए। 
विज्ञापन


हाशमी गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक डा.सिराजुद्दीन हाशमी ने पौधारोपण किया। इंटर कालेज जमना खास में राम नरेश मिश्रा, ओमप्रकाश गोला, दिनेश कुमार, देवेंद्र पाल सिंह, जयशंकर, सुनील जेएस हिंदू इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा.जीपी सिंह के नेतृत्व में एनसीसी के बच्चों ने पौधारोपण किया। इस कार्य को ग्रानिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने के लिए मंबई की  केपीएमजी संस्था के आडीटर विरेन पटेल भी रविवार को ही जिले में पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें