फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने बेटे की हत्या

Mon, 06 Nov 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेआम गोलियां दाग कर युवक की हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सनसनीखेज हत्याकांड से गांव में आक्रोश फैल गया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन के साथ ग्रामीण सड़क पर आ गए और  शव नहीं उठने दिया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव उठाने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन, परिजन और ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से खींचतान भी हुई। मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठने दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव पायंती खुर्द निवासी आशकार (18) पुत्र हाजी रशीद शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घर के दरबाजे पर खड़ा था। उसी समय सामने रह रहा मुस्तकीम अपने बेटे के साथ बाइक पर कहीं जाने को घर से निकला। इसी दौरान आशकार ने मुस्तकीम के बेटे को टीटी कहा। इसी बात पर मुस्तकीम आग बबूला हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मुस्तकीम के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इसी दौरान मुस्तकीम घर में रखी बंदूक निकाल लाया और ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए। दो गोली आशकार के सीने और गले में लगीं। जिससे आशकार लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया। गोली की आवाज सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक आशकार की मौत हो चुकी थी। हत्याकांड को अंजाम देकर हत्यारोपी घर छोड़ कर भाग गए हैं।


सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव उठाने की कोशिश की, तो परिजनों संग ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों की पुलिस ने तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख थाना सैदनगली, रजबपुर, अमरोहा देहात पुलिस के अलावा पीआरडी कर्मी और पीएसी बुला ली गई। मुख्य हत्यारोपी मुस्तकीम की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद साढ़े दस बजे पुलिस शव को कब्जे में कर सकी और उसके बाद शव को पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित पिता की ओर से मुस्तकीम, उसके भाई बाबू, पिता करीमुल्ला और शाहरुख निवासी गण गांव पायंती खुर्द के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया   है। फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में थाना पुलिस के साथ एक सेक्शन पीएसी तैनात  कर दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें