फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिका बोर्ड का वजन बढ़ाने के लिए रात में लगाए पाइप

Sun, 23 Feb 2025 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिका के साइन बोर्ड में भ्रष्टाचार किए जाने की डीएम से शिकायत की तो रात में उन पर पाइप लगा दिए गए, जिससे उनका वजन बढ़ जाए। इस बीच बाइक सवार कुछ लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
पालिका के तीन सभासदों ने डीएम से शिकायत की थी, जिसमें कहा था कि पालिका द्वारा अध्यक्ष व सभासदों के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। जिनको लगाते समय मानक का ध्यान नहीं रखा गया है। वह घटिया किस्म के साथ ही कम वजन के भी हैं। एक-एक साइन बोर्ड लगाने पर 3500 रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन पालिका ने 35-35 हजार रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वाले सभासदों ने भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए सभी साइन बोर्ड की जांच कराने की मांग की थी। इस बीच शनिवार रात किसी समय कुछ लोगों ने पालिका के साइन बोर्डों का वजन बढ़ाने के लिए उनमें पाइप लगा दिए। उनको वेल्डिंग से चिपका दिया गया। बताया जा रहा है कि पाइप लगाने वाले लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। यह खबर दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें