फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूली वैन में टक्कर मारने वाले पिकअप चालक को भेजा जेल

Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। स्कूली वैन में टक्कर मारने वाले पिकअप चालक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह को हसनपुर गजरौला मार्ग पर स्कूली वैन में पिकअप ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

इसमें एक छात्रा व एक शिक्षिका की मौत हो गई थी जबकि एक शिक्षिका और 13 बच्चे घायल हो गए थे। उनका मेरठ में उपचार चल रहा है। हादसे के 33 घंटे बाद मृतका शिक्षिका निशा के भाई की तहरीर पर पिकअप चालक लखनऊ के गुलाब नगर निवासी शरीफ खान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सोमवार को पिकअप चालक शरीफ खान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दूसरे दिन में नहीं लगा गंगा में डूबे युवक का सुराग, तलाश जारी

हसनपुर। गांव गंगानगर में रविवार को गंगा में डूबे राजू सिंह (35) का दूसरे दिन सोमवार को भी सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ और पीएसी की टीम लगातार डूबे युवक की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन


राजू रविवार दोपहर गांव के पास से गुजर रही गांव में डूब गए थे। राजू सिंह मूलरूप से जनपद संभल के गांव परतापुर के रहने वाले है और कई सालों से वह गंगानगर में रिश्तेदारी में रह रहे है और यहीं पर खेती करते है। रविवार दोपहर को गांव के लोगों ने उन्हें गंगा नदी की तरफ जाते हुए देखा था, कुछ लोगों का कहना है कि वह नहाते समय डूबे थे, जबकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गंगा में गहरे पानी में खुद ही छलांग लगाई थी। लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले राजू सिंह की पत्नी मायके चली गई थी। इसको लेकर वह काफी परेशान थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें