फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में निजी स्कूल के व्यायाम शिक्षक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। चौपला के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहल्ला सैफी नगर निवासी निजी स्कूल के शिक्षक मोहित कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सैफी नगर निवासी मोहित कुमार नाईपुरा स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में व्यायाम शिक्षक थे। परिजनों ने अनुसार, सोमवार की रात करीब 9.30 बजेे वह चौपला से बाइक से घर आ रहे थे। सैफी नगर के सामने फ्लाईओवर के ढाल पर पहुंचने पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां पर उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में निजी स्कूल के शिक्षक की मौैत का मामला सामनेे आया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें