फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिम्मेदारों की टूटी नींद, सड़कों की कराई गई सफाई

Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के पुष्कर नगर कॉलोनी में सड़क पर पानी हटाकर साफ-सफाई करते नगर पालिका कर्मचारी। स्रोत ईओ
विज्ञापन
अमरोहा। पुष्कर नगर कॉलोनी की बदहाली और लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी। मंगलवार को कर्मचारी कॉलोनी में पहुंचे और सफाई कराई। सड़कों के गड्ढों में भरा पानी भी निकाला गया। साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें भी बदलवाई गईं। नगर पालिका के ईओ ने आने वाले बजट में पुष्कर नगर कॉलोनी की सड़कों को ठीक करने का दावा किया है।
विज्ञापन

अमरोहा शहर की पुष्कर नगर कॉलोनी करीब 20 साल पहले बसी थी, लेकिन यह कॉलोनी बदहाली के आंसू बहा रही है। सड़क टूटी हैं, जबकि कई मार्ग कच्चे हैं। गहरे गड्ढे हादसों का कारण बनते हैं। कॉलोनी में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। दिन छिपते ही सड़कों पर अंधेरा पसर रहा था। कॉलोनी में लगी लाइट खराब पड़ी थी, लोगों की शिकायत पर खराब पड़ी एक लाइट को नगर पालिका के कर्मचारी उतार कर ले गए, जिसे दोबारा नहीं लगवाया था। लोगों ने कई बार नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने ये देखिए पुष्कर नगर कॉलोनी का विकास शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो अधिकारी हरकत में आए और दिन निकलते ही कर्मचारी मौके पर दौड़ पड़े और कॉलोनी वासियों की समस्या को दूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें