फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस एजेंसियों पर लग रही लोगों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, नौगावां सादात, जोया और रजबपुर सहित कई क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति प्रभावित है। हालांकि कुछ स्थानों पर हालात में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं को अब भी धूप में लंबी कतारों से लगकर जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नौगावां सादात में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। यहां स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से ताला लटका है। बुधवार को एजेंसी के बाहर सूचना बोर्ड पर साफ लिखा है कि गैस की गाड़ी नहीं आएगी और वितरण नहीं होगा। ऐसे में सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं, जोया इंडेन गैस एजेंसी पर भी अव्यवस्था का आलम है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ रहा है। पहले बुकिंग के लिए लाइन, फिर दो से तीन दिन बाद मिलने वाले डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) या ओटीपी का इंतजार और इसके बाद वाउचर (टोकन) लेने के लिए दोबारा लंबी कतार में लगना पड़ रहा है।
इसके बावजूद कई उपभोक्ता सिलिंडर मिलने से वंचित रह जाते हैं। ग्राम रसूलपुर निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि 27 मार्च को गैस बुक कराने के बावजूद उन्हें तीन दिन बाद वाउचर के लिए लाइन में लगना पड़ा। वहीं हिमांशु चौधरी का कहना है कि चार दिन पहले बुकिंग करने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि जब तक वह वाउचर लेकर गैस वाहन तक पहुंचते हैं, तब तक स्टॉक खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा में गैस आपूर्ति कुछ हद तक सामान्य होने लगी है और सिलिंडर मिल भी रहे हैं, लेकिन एजेंसियों के बाहर अब भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंडी धनौरा में होम डिलीवरी शुरू हो गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता भी इस सुविधा की मांग कर रहे हैं।
गैस एजेंसियों की अव्यवस्था और गैस सिलिंडर की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कर पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें