नौगावां सादात। थानाक्षेत्र में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभिषेक उर्फ गोलू (22) की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक साल के भीतर परिवार ने अपने दूसरे जवान बेटे को भी खो दिया है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक उर्फ गोलू रामपुर जुन्नारदार के रहने वाले किसान अनूप सिंह का बेटे थे। अनूप सिंह के परिवार में पत्नी ममता देवी के अलावा दो बेटे थे। उनके बड़े बेटे लक्की की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार में अभिषेक उर्फ गोलू ही बचे थे। संवाद