फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चौकीदारान मोहल्ले में तीन दिन से पानी की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। नगर पंचायत के मोहल्ला चौकीदारान में तीन दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को गर्मी में खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि टंकी से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो रही और अगर पानी आता भी है तो बहुत गंदा होता है जो पीने लायक नहीं होता। सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। यहां के लोगों ने कहा स्मार्ट मीटर भी बदलवाए जाएं क्योंकि इनकी वजह से दिक्कत हो रही है। बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति ठीक तरह से नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

मोहल्ले में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इन दिनों वैसे भी पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जल निगम के कर्मचारियों ने पाइप लाइन के कनेक्शन गलत कर दिए। जिससे मोहल्ले में पानी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि टंकी के पानी की सप्लाई सुचारु कराई जाए। लोगों का कहना है कि घरों में लगे स्मार्ट मीटर में बार-बार रिचार्ज करने के बाद भी बिजली काट दी जाती है।
इससे भी गर्मी में परेशानी हो रही है। इन मीटरों की जगह पुराने ही मीटर लगाए जाएं। पाइपलाइन कई जगह से चटक गई। जिससे घरों में गंदा पानी आता है जो खाना बनाने और पीने के योग्य नहीं होता और कभी कभी कई-कई दिन पानी नहीं आता है। पानी की समस्या को दूर कराया जाए। सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से नहीं आते है जिससे गंदगी नालियों में पसरी रहती है। मोहल्ले में रोजाना सफाई होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि जल संकट, बिजली के स्मार्ट मीटरों से परेशानी हो रही है। मोहल्ले की मुख्य सड़क भी टूटी हुई है। नालियां गंदगी से अटी रहती हैं। जिससे बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। लोगों ने कहा कि सफाई भी प्रतिदिन नहीं होती। टूटी सड़क की वजह से बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। सभी समस्याओं को दूर कराया जाए।
विज्ञापन


बातचीत



स्मार्ट मीटर की भी समस्या है। बार-बार रिचार्ज करने के बाद भी बिजली काट दी जाती है। इन मीटरों को चेंज कराया जाए। इसके अलावा पानी की समस्या है। कई जगह से पाइप लाइन चटक गई। जिससे घरों में गंदा पानी आता है। जो पीने योग्य भी नहीं होता है। इन समस्याओं को दूर कराया जाए। नौशाद



स्मार्ट मीटर के बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली का बिल जमा करते-करते परेशान हैं। बिजली विभाग इन मीटरों में बदलाव करे। जिससे बिजली की समस्या दूर हो सके। रहीश साबरी


चौकीदारान मोहल्ला सरकारी अस्पताल के पीछे है। यहां पर सबसे बड़ी समस्या स्मार्ट मीटर की है। अगर बिल भी जमा कर दिया जाए तो भी बिजली नियमित नहीं मिलती। सफाई भी रोजाना कराई जाए। मेहरुल हसन


स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने के बाद भी लाइट कट होती रहती है। गर्मी के मौसम में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन बिजली नहीं मिल पाती। दूसरी समस्या पानी की है। यहां पर पानी नहीं आता है और अगर आता है तो वह बहुत गंदा होता है। मोहम्मद वसीम



पानी की समस्या है। तीन दिन से टंकी का पानी नहीं आ रहा और अगर पानी आता भी है तो बहुत गंदा रहता है जिसको पी नहीं सकते। पानी की समस्या को दूर कराया जाए। मोहल्ले की मुख्य सड़क में गड्ढे हो गए है। जिससे बरसात के दिनों में परेशानी होती है। सफाई नहीं होती है। नालियों में गंदगी पसरी रहती है। शोभित कुमार गुप्ता

बयान
जो भी समस्याएं हैं उसे दूर कराया जाएगा। सफाई तो रोजाना होती है लेकिन अगर कहीं पर सफाई कर्मी नहीं जाते हैं तो वहां पर कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी। विपिन कुमार सेंगर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें