फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अनुसूचित जाति की युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ घटना को अंजाम उसकी मौसी के शह पर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों और पीड़िता की मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का कहना है कि वह 18 अप्रैल की रात 9 बजे घर जा रही थी। रास्ते में दूसरे समुदाय के युवक जाने आलम और तनवीर मिल गए। उसका आरोप है कि दोनों ने उसे गली में खींच लिया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसकी वीडियो बना ली और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसकी मौसी भी आ गई। उसने भी आरोपियों के साथ मिलकर उसे मारा पीटा। जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिनको देख आरोपी चले गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ घटना को अंजाम मौसी की शह पर दिया गया हैै। पुलिस ने उसकी तहरीर पर जाने आलम, तनवीर और पीड़िता की मौसी सविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें