फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशानन का अंत होते ही गूंजा श्रीराम का जयघोष

Wed, 12 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के रामलीला मैदान में जलता रावण का पुतला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर दशहरा मेला आयोजित हुआ। इसमें रामलीला कलाकारों ने राम- रावण युद्ध की लीला का मनोहार मंचन किया। प्रभु राम ने रावण की नाभि में अग्णि बाण छोड़कर उसका वध किया।
विज्ञापन


डीएम, एसपी, एडिशनल एसपी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। धू-धू कर पुतले जल उठे। पुतला दहन होते ही रामलीला मैदान श्रीराम के जयघोष गूंज उठा। इससे पूर्व सप्तरंगी आतिशबाजी से आकाश नहा उठा।  आग से जलते हुए गुब्बारे छोड़े गए। दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। 

मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर रामलीला गाउंड पर दशहरा मेला आयोजित हुआ। रामलीला कलाकरों ने राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया। राम कई बार दसानन के सिर और बाजू काट देते हैं, लेकिन वे दोबारा जुड़ जाते हैं। यह देखकर प्रभु राम आश्चर्य में पड़ जाते हैं, तभी, विभीषण कहते हैं रावण की नाभि में अमृत हैं। प्रभु राम अग्नि बाण से रावण की नाभि पर वार कर वध कर देते हैं।
विज्ञापन


बाद में एसडीएम प्रवीणा और सीओ सिटी शील कुमार ने तीर छोड़कर मेघनाथ के पुतले का दहन किया। वहीं, एडिशनल एसपी उदय शंकर सिंह और पालिका चेयरमैर अफसर परवेज ने तीर चलाकर कुंभकरण के पुतले का दहन किया।

वहीं डीएम वेद प्रकाश और पुलिस अधीक्षक डा. शिव सिप्पी चनप्पा ने संयुक्त रूप से तीन छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। तीने पुतले धू-धू कर जल उठे। पुतला दहन होते ही श्रीराम के जयघोष से रामलीला मैदान गूंज उठा। सभी अधिकारियों ने भगवान राम और दरबार की आरती की ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें