फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का चबूतरा और कुआं तोड़ने के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
अमरोहा जोया में हाईवे निर्माण को लेकर मंदिर के आगे तोड़फोड़ का विरोध करते स्थानीय लोग। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के लिए जोया में प्राचीन बजरंगबली मंदिर का कुआं और चबूतरा तोड़ने की कोशिश करने पर कमेटी पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे संबंधित अधिकारी से नोकझोंक हुई। लोगों के विरोध के चलते मंदिर का चबूतरा और कुआ तोड़ने से रोक दिया गया। वहीं जोया चौकी की बाउंड्री और अमरोहा रोड का डिबाइडर को ध्वस्त कर हाईवे निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ जा रहे नेशनल हाईवे को फोर लाइन से सिक्स लाइन करने का कार्य किया जा रहा है। इस समय यह कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली से मुरादाबाद को जाते समय दाहिने हाथ पर जोया में प्रसिद्घ बजरंगबली का मंदिर के आगे वाला हिस्स हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। ऐसे में सोमवार को चौड़ीकरण का कार्य कर रहे मजूदर अंतिक्रमण हटाते हुए जोया पहुंचे। यहां जोया चौकी से सटे मंदिर के आगे बने प्राचीन कुआं और चबूतरे को तोड़ने की कोशिश की। इसकी खबर मिलते ही मंदिर कमेटी से जुड़े कौशल गुप्ता, सीमा चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, जय सिंह, दिनदयाल भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, भास्कर शर्मा, राहुल गुप्ता, राज गुप्ता और देवेश कुमार एकत्र होकर पहुंच गए। उन्होंने चबूतरा और कुआ तोड़ने का विरोध जताया और हंगामा किया। सूचना मिलते ही निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के डीजीएम हेमंत पारीक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने की पूरजोर कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माने। बाद में विभागीय टीम ने जोया चौकी की बाउंड्री औरअमरोहा रोड का डिवाइडर तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें