फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर के बाद रहरा क्षेत्र में गोकशी से लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। आदमपुर के बाद रहरा क्षेत्र में दो गोवंशीय पशु चोरी करके जंगल में हत्या करने का मामला सामने आया है। नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव सुतावली निवासी किसान रणवीर की पशुशाला से मंगलवार रात दो गोवंश पशु चोरी हो गए। रात में ही ग्रामीणों को पशु चोरी होने की भनक लगी तो पशुओं की खोजबीन शुरू कर दी। बरतौरा के जंगल में रास्ते किनारे गौ तस्करों ने गोवंशीय पशु का वध कर दिया। वहां ग्रामीणों ने गोवंश पशु के अवशेष पड़े देखे। अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर दफन कर दिया। गो हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं लोगों का कहना है कि आदमपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व गोकशी की घटना के आरोपियों को अभी पुलिस पकड़ भी नहीं पाई थी कि अब रहरा क्षेत्र में गोकशी की गई। रहरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुतावली की मढै़या के जंगल में गोवंश पशु के अवशेष पड़े मिले। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें