फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा : हर केंद्र पर तैनात रहेंगे सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Fri, 03 Oct 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीसीएस और एसीएफ (प्रारंभिक) परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। यह शहर के 15 विद्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित होनी है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हर केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा में 7008 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं जहां प्रधानाचार्य को परीक्षा के संबंध में मिले निर्देश के अंदर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सभी परीक्षार्थियों के लिए यह जरूरी होगा कि वह परीक्षा से 45 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। सुबह की पाली के लिए सुबह आठ बजे से तथा दूसरी पाली के लिए एक बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल भी अलग से तैनात होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें