फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस : करंट अफेयर्स के सवालों ने ली परीक्षा

Mon, 23 Dec 2024 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में 16 केंद्रों पर शांति से संपन्न हो गई। हालांकि, जिले में पंजीकृत आधे से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। पहली पाली में जहां 37.19 फीसदी अभ्यर्थियाें ने परीक्षा दी, तो दूसरी पाली में 36.96 फीसदी उपस्थित रहे। उधर, परीक्षा में बच्चे करंट अफेयर्स के सवालों में उलझे, तो अन्य विषयों के सवालों को आसानी से हल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में हुई परीक्षा के आयोजन को प्रशासन काफी समय से ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा था। परीक्षा के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए थे। इन पर 7200 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन, सुबह की पाली में 2678 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि शाम की पाली में 2661 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के मुताबिक, करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के सवालों ने खूब उलझाया। कई विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की तारीखों के मिलान पर अभ्यर्थी खूब उलझे। राजनीतिक विज्ञान के सवाल भी परेशान करने वाले रहे। दर्रा की समुंद्र तल से ऊंचाई के मिलान के सवाल पर अभ्यर्थी घूम गए। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा भले ही यूपी पीएससी की थी, लेकिन सवालों को यूपीएससी के स्तर पर तैयार किया गया था।
- परीक्षा के लिए काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। पेपर ज्यादा आसान नहीं था। करंट अफेयर्स और राजनीति विज्ञान से जुड़े सवालों ने ज्यादा परेशान किया। - रामेश्वर, अभ्यर्थी
विज्ञापन

- परीक्षा में सवाल काफी कठिन थे। परीक्षा को लेकर तैयारी अच्छी थी। लेकिन सवालों को घुमा फिराकर पूछा गया था। सरकारी योजनाओं को लेकर भी काफी सवाल पूछे गए थे।- अंकित, अभ्यर्थी
- विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन समेत पूछे गए कई सवालों ने बेहद परेशान किया। राजनीति विज्ञान के सवाल भी परेशान करने वाले थे। परीक्षा का स्तर काफी कठिन था। - अक्षी, अभ्यर्थी
- सामान्य अध्ययन समेत करंट अफेयर्स व राजनीति और भारतीय संविधान से जुड़े कई सवाल काफी कठिन थे। सरकार की योजनाओं के बारे में सवाल पूछे गए थे। - हिमानी, अभ्यर्थी
-

परीक्षा के दौरान बिगड़ी महिला अभ्यर्थी की तबीयत
टीपी नगर चौक स्थित परीक्षा केंद्र बने कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में पेपर देते समय महिला अभ्यर्थी की तबीयत खराब हो गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट डिप्टी कलक्टर मसीहा नजम की सूचना पर तत्काल एंबुलेंस को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत ठीक होने पर महिला अभ्यर्थी ने अपनी परीक्षा पूरी की।


डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला और श्रीगांधी इंटर कॉलेज धनौरा का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
-
परीक्षार्थी बोले- तारीखों से संबंधित थे ज्यादातर सवाल

मंडी धनौरा। यूपी पीसीएस की परीक्षा की पहली पारी में करंट अफेयर के पेपर में पूछे गए सवालों से परीक्षार्थी निराश नजर आए। बिजनौर से परीक्षा देने आई सीमा त्यागी का कहना था कि जनरल स्टडी का पेपर ठीक था। हालांकि, करंट अफेयर के पेपर में 60 प्रतिशत सवाल घटनाओं की तारीख से संबंधित थे। घटना की तारीख बताना काफी मुश्किल था। बिजनौर की ही इशिता ने भी करंट अफेयर के पेपर में पूछे गए सवालों पर नाखुशी जाहिर की। उनका कहना था कि एक प्रश्न तो 2022 की घटना से संबंधित था। बुलंदशहर निवासी व नोएडा में बैंक में जॉब कर रहे अनमोल का कहना था कि पेपर में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन, प्रदेश सरकार के बजट, अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव, एसओसी सम्मेलन आदि से संबंधित एक भी प्रश्न नहीं था। बुलंदशहर के ही अमित कुमार की भी यही शिकायत थी। उनका कहना था कि करंट अफेयर के पेपर में आमतौर पर छह माह से अधिक पुराने प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं। लेकिन इसमें दिसंबर 2023 तक की घटना से संबंधित प्रश्न थे और अधिकांश प्रश्नों के जवाब तारीख से संबंधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें