फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झोलाछापों के मकड़जाल में फंसे मरीज गंवा रहे जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में झोलाछापों का मकड़जाल मरीजों की जान पर भारी पड़ रहा है। दो दिन में आदमपुर और चुचैला कलां में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सुस्त है। तीन अक्तूबर को प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में झोलाछाप मुस्तफा और बिल्सन को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर विभाग ने दो दिन अभियान चलाया था, लेकिन बाद में कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में जिले में केवल 114 अस्पताल पंजीकृत हैं, जबकि शहर से गांवों तक अपंजीकृत अस्पताल और क्लीनिक संचालित होने की शिकायतें हैं। यहां प्रसव से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। कई अस्पतालों के बोर्ड पर एमबीबीएस डॉक्टरों के नाम दर्ज हैं, लेकिन इलाज दूसरे लोग करते हैं। आरोप है कि कुछ संचालक डॉक्टरों की डिग्री पर पंजीकरण कराते हैं, जबकि कई जगह बिना पंजीकरण ओपीडी और प्रसव हो रहे हैं।
जनवरी से अब तक छापेमारी में करीब 132 अपंजीकृत अस्पताल और क्लीनिक सील किए गए, लेकिन केवल 30 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बाकी मामलों में नोटिस देकर कार्रवाई सीमित रही। आरोप है कि सील किए गए कई अस्पताल दोबारा खुल गए। डिडौली, हसनपुर, उझारी, रहरा और ढक्का क्षेत्र में भी पहले अस्पताल सील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी जांच पर भी निगरानी कमजोर
जिले में केवल 15 पैथोलॉजी लैब पंजीकृत हैं, जबकि जगह-जगह अवैध नमूना संग्रह केंद्र चलने की शिकायतें हैं। ऐसे में जांच की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठते हैं। लगातार मौतों और सीलिंग के बाद भी अस्पतालों के दोबारा खुलने की शिकायतें विभागीय निगरानी की पोल खोल रही हैं। सवाल है कि छापेमारी के बाद सील किए गए अस्पतालों की नियमित जांच क्यों नहीं होती और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी की कार्रवाई अधूरी क्यों रह जाती है।
..........
हसनपुर में गलत इंजेक्शन लगने से हो चुकी है किसान की मौत
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र के गांव बहादरपुर मिश्र निवासी नेत्रपाल (38) को रविवार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिस पर परिजन गांव में ही एक झोलाछाप के पास लेकर गए थे। जहां पर झोलाछाप ने दर्द रोकने के लिए इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मुंह से झाग आने शुरु हो गए और मौत हो गई। धनौरा में मंगलवार को झोलाछाप के उपचार से राजिया खातून (8) की मौत हो गई।
.......
धनौरा वाले मामले में सीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय से टीम भेजी जाएगी। झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

-डॉ. रमाकांत सागर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें